बालाघाट
बैहर पुलिस अनुभाग के अंतर्गत ग्राम रूपझर के जंगल में 27 मार्च को उस समय सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति की पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश देखी गई। सूचना मिलती ही रूपझर पुलिस ने मौके से इस व्यक्ति की लाश बरामद की मृतक की पहचान कैलाश पिता धूप सिंह टेकाम 62 वर्ष वार्ड नंबर 14 बैहर निवासी के नाम से की गई। जो पशु चिकित्सा विभाग बालाघाट से सेवानिवृत कर्मचारी बताये गये है और वे करीब 5 दिन से अपने घर बैहर से लापता थे। इस व्यक्ति की लाश जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश टेकाम मूल रूप से रूपझर निवासी है। जो पशु चिकित्सा विभाग बालाघाट में लेखपाल के पद पर पदस्थ थे।30 साल पहले बैहर के वार्ड नंबर 14 में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जिसके परिवार में एक बेटा और दो बेटी है। दोनों बेटी की शादी हो चुकी है। पूर्व में कैलाश टेकाम बालाघाट के शासकीय क्वार्टर में ही अपने परिवार के साथ में रहते थे। किंतु कोरोना काल में पत्नी की मृत्यु होने के बाद वे बैहर से ही बालाघाट आना-जाना करते थे। बताया गया अगस्त 2025 में कैलाश टेकाम पशु चिकित्सा विभाग बालाघाट से सेवानिवृत हुए थे और वे बैहर में ही रहते थे।यह भी बताया गया है कि 5 दिन पहले कैलाश टेकाम बैहर स्थित अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारी गांव उनके परिचित के घर खोजबीन किया किंतु कैलाश टेकाम नहीं मिले। 27 मार्च को दोपहर में रूपझर के जंगल में एक व्यक्ति की पेड़ में फांसी पर लटकी लाश देखी गई। लाश काफी खराब हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रूपझर पुलिस मौके पर पहुंची। फांसी पर लटकी हुई लाश को नीचे उतरवाए। मौके पर ग्रामीण भी पहुंच चुके थे। जहां पर इस व्यक्ति की पहचान कैलाश पिता धूप सिंह टेकाम 62 वर्ष के नाम से की गई। रूपझर पुलिस ने मौके की कार्रवाई करने के बाद इस व्यक्ति की लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बालाघाट भिजवा दी । किन्तु शाम हो जाने के कारण लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। जिसकी लाश जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दी गई है। जिसका पोस्टमार्टम 28 मार्च को किया जाएगा। इस व्यक्ति ने किस वजह से फांसी लगाई ।अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। रूपझर पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।









































