रूपझर थाना अंतर्गत तनोर नाला में डूबने से एक युवक की मौत हो गई मृतक युवक तीरथ पिता चिलसिंह धुर्वे ग्राम पटपरी निवासी है 16 नवंबर को 11:00 बजे करीब या घटना उस समय हुई जब यह युवक इस नाला में नहाने के लिए आया था रूपझर पुलिस ने इस युवक की लाश मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीरथ धुर्वे दो भाई और पांच बहने हैं माता-पिता खेती किसानी करते हैं छोटा भाई हिरत धुर्वे बी ए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है। तीरथ धुर्वे को 5, 6 वर्ष पहले से फिट की बीमारी हो गई थी जिसके कारण उसकी पत्नी अपनी बेटी को छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद तीरथ धुर्वे अपनी बेटी के साथ अपने माता पिता भाई बहन के साथ में ही रहता था बताएगी 16 नवंबर को 10:00 बजे करीब तीरथ धुर्वे तनोर नाला कपड़े धोने और नहाने के लिए गया था। काफी देर तक तीरथ धुर्वे घर वापस नहीं लौटा तब उसकी मां लक्ष्मीबाई ने अपने छोटे बेटे हिरत धुर्वे को नाला तरफ भेजी हिरत धुर्वे जब तनोर नाला आया नाला में उसने अपने भाई तीरथ धुर्वे नाला में पड़ा हुआ देखा हीरा धुर्वे ने उसे नाला से बाहर निकाला तीरथ धुर्वे की मौत हो चुकी थी। इस घटना की रिपोर्ट हीरत धुर्वे 24 वर्ष ने रूपझर थाना में की थी जहां से सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर मत तक तीरथ धुर्वे की लाश बरामद की और पंचनामा करवाई पश्चात लास्ट पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया संभावना व्यक्त की गई कि नाला में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से तीरथ धुर्वे की पानी में डूबने से मौत हो गई। आगे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।










































