रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत ने अपने नागरिकों से कहा- जो जहां से वहीं रहे, हेल्पलाइन नंबर जारी

0

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में हालात चिंताजनक है। सरकार की हालात पर नजर है। साथ ही वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा है कि जो जहां है, वो वहीं रहे। शांति बनाए रखें। बता दें, भारत सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और अपने लोगों से कहा था कि वे समय रहते भारत लौट आए। खासतौर पर वहां रह रहे करीब 18,000 छात्र चिंता का कारण थे। सरकार ने एयर इंडिया फ्लाइट्स भी भेजी। कुछ छात्र लौट आए, लेकिन कुछ वहीं रुके रहे। साथ ही सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 91-11-23017905, 1800118797 पर कॉल कर यूक्रेन में फंसे भारतीयों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

अब ये छात्र वहां फंस गए हैं। आशंका है कि इन छात्रों को वहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समाचार एजेंसी ANI ने विदेश मंत्रालय के सूत्रो के हवाले से जानकारी दी है कि हम तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत ने स्पष्ट किया अपना रुख

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपना रुक साफ किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत सरकार ने पहले भी डी-एस्केलेशन का आह्वान किया और स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए कूटनीति पर जोर दिया। तिरुमूर्ति ने कहा, ‘हालांकि, हम खेद के साथ कहते करते हैं कि तनाव को दूर करने के लिए दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति एक बड़े संकट में बढ़ने के खतरे में है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here