रेड बॉल क्रिकेट में भी रिंकू सिंह का भौकाल, वनडे और टी20 के बाद टेस्ट टीम के लिए ठोका दावा

0

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के लगाए थे। उसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में खेलने का मौका मिला। वहीं, रिंकू ने वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया है। विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज टी20 में फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल कर दिया है। रिंकू सिंह ने साबित कर दिया कि वह रेड बॉल के गेम में धैर्य के साथ खेलना जानते है।

रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 जनवरी से हो चुका है। उत्तर प्रदेश और केरल के बीच मैच खेला जा रहा है। रिंकू सिंह यूपी की तरफ से खेल रहे हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आए। उन्होंने आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। पहले पिच पर सेट हुए और खेल को समझा। फिर अपना असली रंग दिखाया।

रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 136 गेंदों का सामना कर 92 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 67.65 का रहा। अपनी पारी में रिंकू ने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 टीम में जगह पक्की कर ली है।

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 27.50 की औसत से 55 रन बनाए है। वहीं, 12 टी20 में 262 रन बनाए है। जिसमें 65.5 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। टी20 में उनके नाम एक अर्धशतक (68* रन) भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here