रेत की ढेर पर सो रहे व्यक्ति ने मां बेटी को हाथ भूसे और ईंट पत्थर से मारकर किया घायल

0

बालाघाट
जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मोहगांव में माँ बेटी को रेत की ढेर पर सो रहे एक व्यक्ति को उठाना उस समय महंगा पड़ गया। जब इस व्यक्ति ने मां बेटी को हाथभूसे और ईंट से मारकर घायल कर दिया। 4 अप्रैल सुबह 10:30 बजे हुई इस वारदात में अत्यधिक चोट लगने से घायल महिला धानेश्वरी पति विनोद कुशरे 28 वर्ष निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। इस घटना में इस महिला की दीपा बाई पति हेमराज मेहरबान 50 वर्ष को मामूली चोटे आई है।इस मामले में मलाजखंड पुलिस ने शंकर पिता नारायण गोयल 31 वर्ष के विरुद्ध मामला कायम कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहगांव निवासी दीपा बाई मेहरबान द्वारा मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। घर के सामने रोड किनारे रेत की ढेर रखी हुई थी। 4 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे दीपा बाई के मकान में काम चालू था। उस समय शंकर गोयल रेत की ढेर पर सोया हुआ था। दीपा बाई ने शंकर गोयल को वहां से उठ कर चले जाने के लिए बोली। दीपा बाई के यह कहते ही वह उसे आप शब्दों का प्रयोग करने लगा उसी समय दीपा बाई की लड़की धानेश्वरी कुशरे भी वहां आ गई और शंकर गोयल को रेत के ढेर से उठने के लिए बोली तभी शंकर गोयल धानेश्वरी को भी अप शब्दों का प्रयोग करते हुये उसे हाथ भूसे से मारपीट करते हुए रेत के ढेर पास पड़े ईंट को उठाकर धानेश्वरी को मारा जो उसके सीने में लगा।इस दौरान शंकर गोयल ने दीपा बाई मेहरबान को भी मारपीट कर दिए। हल्ला होने पर मकान निर्माण में काम करने वाले मिस्त्री सहित अन्य लोग दौड़े और बीच बचाव किया जिसके बाद शंकर गोयल ने दीपा बाई और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे दी ।इस घटना में धानेश्वरी सीने में चोट लगने से घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही डायल 112 मोके पर पहुंची।। जिससे घायल धानेश्वरी को बिरसा के अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। दीपा बाई को इस घटना में मामूली चोटे आई ।जिसका इलाज बिरसा के अस्पताल में किया गया। जिसके द्वारा की गई रिपोर्ट पर मलाजखंड पुलिस ने शंकर गोयल के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना के दौरान घनश्याम तिल्लासी नामक व्यक्ति ने शंकर गोयल को भी मारपीट कर घायल कर दिया और उस जान से मार डालने की धमकी दे दी। इस मामले में मलाजखंड पुलिस ने घनश्याम तिल्लासी के विरुद्ध भी मामला कायम कर जांच शुरू की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here