बांग्लादेश में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। ढाका के रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। अब तक 43 लोगों के मारे जाने की सूचना है। कई लोग गंभीर घायल है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट था। यहां लगी आग समय रहते काबू नहीं हो पाई और पूरी बिल्डिंग के चपेट में ले लिया। 75 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 22 घायलों का इलाज जारी है।










































