फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हरा दिया। करीबी मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल पेनाल्टी से दागा। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल स्कोर नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में 5 गोल देखने को मिले। इनमें से 3 पुर्तगाल और 2 घाना ने किए।
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जोआओ फेलिक्स और राफेल लिआओ ने गोल किए। वहीं, घाना के लिए आंद्रे अयू और ओस्मान बुखारी ने गोल दागे।
रोनाल्डो ने पेनाल्टी से दागा गोल
सेकेंड हाफ के 63वें मिनट में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो बॉल लेकर घाना के गोल पोस्ट की ओर दौड़े। तभी घाना के डिफेंडर आंद्रे अयू ने रोनाल्डो को पुश किया। अयू के पुश से रोनाल्डो पेनाल्टी बॉक्स के अंदर गिर गए। घाना ने पेनाल्टी को चैलेंज किया। लेकिन, रेफरी ने पुर्तगाल के हक में फैसला देकर उन्हें पेनाल्टी अवॉर्ड की।
65वें मिनट में मिली पेनाल्टी को रोनाल्डो ने राइट फुट से किक किया। बॉल घाना के गोलकीपर के ऊपर से राइट कॉर्नर में जा लगी। इस तरह पुर्तगाल और मैच का पहला गोल आया। इसके साथ ही रोनाल्डो ने लगातार 5 वर्ल्ड कप में गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
घाना के लिए कप्तान ने मारा पहला गोल
घाना के कप्तान आंद्रे अयू ने घाना के लिए पहला गोल किया। उन्होंने 73वें मिनट में गोल दागा। पुर्तगाल के डिफेंस को भेदते हुए घाना के कुदुस आगे की ओर दौड़े और अयू को क्रॉस दिया। इसका फायदा उठाते हुए अयू ने गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया।
78वें मिनट में आया पुर्तगाल का दूसरा गोल
रोनाल्डो के गोल के बाद घाना के कप्तान आंद्रे अयू ने 73वें मिनट में गोल किया। स्कोर लाइन 1-1 होने के बाद अयू सब्स्टीट्यूट हो कर बाहर चले गए। अयू बाहर जा कर गोल सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स ने 78वें मिनट में साथी खिलाड़ी के क्रॉस पर दूसरा गोल दाग दिया।
80वें मिनट में पुर्तगाल का तीसरा गोल
78वें मिनट में स्कोर लाइन 2-1 होने के बाद भी पुर्तगाल की टीम हावी होने लगी। उन्होंने लगातार अटैक किया और 80वें मिनट में 15 नंबर की जर्सी पहने पुर्तगाल के राफेल लीआओ ने तीसरा गोल दाग दिया। उनके गोल के बाद स्कोर लाइन 3-1 हो गया। पुर्तगाल ने मैच के आखिरी 10 मिनट में डिफेंड करने की स्ट्रैटजी अपनाई। उन्होंने रोनाल्डो समेत अपने तीनों फॉरवर्ड प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट कर बाहर भेज दिया।
89वें मिनट में आया घाना का दूसरा गोल
स्कोर लाइन पुर्तगाल के फेवर में 3-1 होने के बाद घाना ने अटैक किया। अटैक की बदौलत ओस्मान बुखारी ने घाना के लिए दूसरा गोल दाग दिया। 89वें मिनट गोल की तरफ क्रॉस आया और उन्होंने शानदार हेडर मारते हुए बॉल को नेट में डाल दिया।
बुखारी के गोल के बाद स्कोर लाइन 3-2 हो गई। 90 मिनट पूरे होने के बाद 9 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिला। लेकिन, दोनों ही टीमें इस टाइम में गोल नहीं दाग सकीं।
फर्स्ट हाफ में रोनाल्डो ने मिस किया चांस
फर्स्ट हाफ में पुर्तगाल की टीम पूरी तरह से हावी रही। उन्होंने ज्यादातर समय बॉल अपने पास रखी। इस दौरान दो बार रोनाल्डो को गोल करने के चांस मिले। लेकिन, वे घाना के डिफेंस के सामने इसे कन्वर्ट नहीं कर सके। 38वें मिनट में उन्हें फिर एक चांस मिला। रोनाल्डो बॉल को घाना के गोल पोस्ट की ओर लेकर दौड़े और गोल कर भी दिया।
लेकिन, रेफरी ने व्हीसल बजा दी और रोनाल्डो के गोल को फाउल करार दिया। दरअसल, घाना के पेनाल्टी बॉक्स में रोनाल्डो ने डिफेंडर पर अटैक किया था। जो रेफरी के अनुसार फाउल था।









































