टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय मुकाबले में अपनी 76 रनों की पारी के दौरान पांच छक्के लगाते ही इस प्रारुप में अपने 250 छक्के पूरे किये हैं। रोहित ने पिछले 5 सालों के दौरान 72 पारियों में करीब 126 छक्के लगाये हैं। वहीं एकदिवसीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी शामिल है। गेल ने 30 पारियों में 93 छक्के लगाये थे। रोहित इसी के साथ ही एकदिवसीय में सबसे कम पारियों में 250 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।
एकदिवसीय में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)
250 – रोहित शर्मा
222 – महेंद्र सिंह धोनी
195 – सचिन तेंदुलकर
189 – सौरव गांगुली
सबसे तेज 250 एकदिवसीय छक्के (पारी)
224 – रोहित शर्मा
259 – शाहिद अफरीदी
268 – क्रिस गेल
400 – सनथ जयसूर्या
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat









































