एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटोग्राफ्स वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी शैलेश नेवारे 28 वर्ष जयताड़ा एकात्मकता नगर नागपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बताए कि इस आरोपी द्वारा लड़की के अश्लील फोटोग्राफ वायरल करने से लड़की की तयशुदा शादी टूट थी। गिरफ्तार इस आरोपी को यहां की विशेष अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अप्रैल 2014 से मार्च 2022 के दरमियान घटित हुई। शैलेश नेवारे के बालाघाट में रिश्तेदार है जब भी वहां बालाघाट आता तब इस नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहता था ।शारीरिक संबंध बनाने का यह सिलसिला 2014 से मार्च 2022 तक रहा। हाल ही में लड़की की शादी तय हो चुकी थी। किंतु आरोपी शैलेश नेवारे द्वारा लड़की के अश्लील फोटोग्राफ्स वायरल करने से लड़के पक्ष ने शादी तोड़ दी थी।
जिसके बाद इस लड़की ने कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट की थी। जहां पर शैलेश नेवारे की विरूद्ध धारा 450, 376(2)एन, 506 भादवि 5/6 पास्को एक्ट और धारा 66 E आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।










































