लांजी पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है

0

खुफिया सूचना के आधार पर परचून गाड़ी की आड़ में तस्करी की जा रही 9 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बालाघाट की ओर से आ रही एक किराना (परचून) लोडेड गाड़ी क्रमांक MP50 ZE 2199 में शराब की तस्करी हो रही थी। लांजी थाना पुलिस को मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना पर टीम ने गाड़ी को रोका और सघन जांच की।
चेकिंग के दौरान गाड़ी से ब्लाइंडर प्राइड की 9 पेटी कुल 81 लीटर विदेशी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और ड्राइवर सहित संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर सतर्क नजर रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी। मामले की गहन जांच चल रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here