लांजी : युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

0

लांजी थाना अन्तर्गत ग्राम करेजा निवासी आकाश पिता राजू चितवे उम्र 22 वर्ष ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई है इस संबंध मे मृतक के पिता राजू चितवे ने बताया कि मेरे 3 बेटे एक लडकी है हम खेती किसानी और मुर्ती बनाने का कार्य करते है, 15 जुलाई को सुबह मेरा बडा बेटा आकाश चितवे कृष्ण जी की मुर्ती बनाने के लिये मिट्टी लाया था, फिर हम लोग करीब 12.30 बजे खेत चले गये उस वक्त आकाश घर मे अकेला ही था, शाम करीब 5 बजे घर आये तो आकाश बहार नही था, तो आवाज लगाये लेकिन आवाज नही दिया, आकाश के नंबर पर फोन भी लगाये तो भी कोई जवाब नही आया फिर आकाश की मॉ सुनीता चितवे ने घर के बाहरी तरफ एक खिडकी खोल के देखा तो आकाश पंखे से लटका हुआ था, हम लोगो ने तुरंत घर के दरवाजे से अंदर जाकर देखा तो आकाश के हाथ हिल रहेे थे, पंखे से नीचे उतारते ही आकाश ने दम तोड दिया था, किन कारणो से आकाश ने फांसी लगाई यह नही पता जबकि घर मे कोई परेशानी नही थी, आकाश हैदराबाद कमाने जाता था विगत 3 माह से घर पर ही था, जो कि खेती किसानी और अभी मुर्ती आदि बनाने के काम मे लगा था, आकाश के फांसी लगाने की सूचना, मृतक के परिजन अशोक चितवे के द्वारा लांजी पुलिस को दी गई जिस पर लांजी पुलिस के द्वारा ग्राम करेजा आकाश के घर पंहुचकर मर्ग पंचनामा बनाया गया रात्रि होने के चलते शव को आज 16 जुलाई को सिविल अस्पताल लाया जायेगा जंहा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंपा जायेगा। वंही लांजी पुलिस के द्वारा आकाश का मोबाईल आदि अभिरक्षा मे लिया गया है जिससे यह बांते सामने आयेगी आकाश के अंतिम समय मे किस किस से चर्चा हुई है यदि यह पे्रेमप्रसंग आदि का मामला है तो पुलिस उस दिशा मे जांच करेगी। फिलहाल यह मर्ग जांच का विषय है पोस्टमार्टम सहित पुलिस की मर्ग तहकीकात के पश्चात ही यह जानकारी लगेगी की आकाश ने आत्महत्या क्यों की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here