लापता युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला शव

0

खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडकेपार और चिचोली के बीच में नदी किनारे जंगल में लापता व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में बुधवार को पुलिस ने बरामद किया। जिसकी सूचना लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली निवासी मनोहर दमाहे के 3 पुत्र गौरीशंकर दमाहे मृतक दुर्गेश दमाहे पीयूष दमाहे व एक लड़की छाया दमाहे है। जिसमें गौरीशंकर दमाहे और लड़की छाया दमाहे की शादी हो गई है और सभी साथ में रहते हैं। इसी बीच किन्ही कारणों से 19 दिसंबर को चिचोली निवासी 23 वर्षीय दुर्गेश दमाहे अचानक घर से लापता हो गया था। जिसकी घर वालों ने आस-पड़ोस ग्राम व रिश्तेदारों पतासाजी की किंतु कहीं भी पता ना चलने पर परिजनों ने खैरलांजी थाने में पहुंचकर 20 दिसंबर को दुर्गेश दमाहे अचानक कहीं चले जाने की सूचना दी जिस पर पुलिस के द्वारा गुम इंसान दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसके बाद कोई ग्रामीण जंगल की ओर गया था उसके द्वारा व्यक्ति का क्षत विक्षत शव देखकर उसकी जानकारी ग्रामीणों सहित पुलिस को दी गई। जिस पर खैरलांजी पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि छत विक्षत हालात में नदी किनारे जंगल की झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है जिसका एक हाथ गायब है दूसरे हाथ का पंजा गायब है छाती के ऊपर का हिस्सा एवं सर गायब है। जिस पर पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर मौका पंचनामा तैयार किया गया घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर एफएसएल बालाघाट की टीम मौके पर पहुंची जिसने सूक्ष्मता से घटनास्थल बॉडी व आसपास जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाये। इसी दौरान सूचना लगने पर मनोहर दमाहे का परिवार पहुंचा जिन्होंने चप्पल व कपड़े के ऊपर से अपने पुत्र की पहचान की जिस पर पुलिस के द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव को खैरलांजी पोस्टमार्टम ग्रह लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा रहा है उनके द्वारा प्रथम दृष्टि के तौर पर हत्या आत्महत्या या किसी हिंसक प्राणी के द्वारा शिकार की संभावना लगाई जा रही है। इस अवसर पर एसडीओपी वारासिवनी अरविंद श्रीवास्तव थाना प्रभारी जयश्रीराम बरडे एसआई राजेश पांडे एएसआई चंद्रशेखर चौधरी मनोज तरवरे एचसी देवेंद्र गौतम आरक्षक जितेंद्र बिसेन परीक्षित जादोन मौजूद रहे।

थाना प्रभारी जय श्रीराम बरडे ने पद्मेश को जानकारी देते हुए बताया कि थाने में सूचना मिली थी पिंडकेपार में शव मिला है जिस पर पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान परिवार के लोगों के द्वारा चप्पल और कपड़ों से की गई कि दुर्गेश दमाहे चिचोली निवासी है जो 19 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चले गया था। जिसकी खैरलांजी थाने में परिजनों ने गुम इंसान दर्ज कराई है। श्री बरडे ने बताया कि शव डिकम्पोस हो गया है अभी कुछ नहीं कह सकते हैं परिवार वाले किसी पर शक जाहिर भी नहीं कर रहे हैं। यह चिचोली और पिंडकेपार के बीच नदी किनारे जंगल में मिला है सर का जबड़ा मिला है जिससे लग रहा है कि जंगली जानवर ने खाया होगा ऐसी संभावना लग रही है। बाकी अभी कुछ नहीं कह सकते पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here