लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में ६ अगस्त को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा हड़ताल स्थगित किये जाने के उपरांत प्रांतीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी गई जिसके पश्चात प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरीशंकर डेहरिया को काम पर वापस उपस्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में बाढ़ के कारणप्रदेश में विपरीत परिस्थितियां बनी हुई है एवं समस्त शासकीय अमला प्राकृतिक आपदा बाढ़ से आम नागरिकों को सुरक्षित करने एवं अन्य व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है साथ ही कोरोना काल को देखते हुए संयुक्त मोर्चा में शामिल समस्त १४ संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा ५ अगस्त को पंचायत मंत्री से सार्थक चर्चा किये जाने के उपरांत पंचायत मंत्री के द्वारा २० अगस्त को मांगों के संबंध में समस्त पदाधिकारियों से चर्चा कर अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में निर्णय लिये जाने हेतु आश्वस्त किये जाने पर २० अगस्त तक हड़ताल को स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा गत ४ अगस्त को सीईओ के द्वारा खण्ड पंचायत अधिकारी के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाये जाने की कड़ी निंदा भी की गई। इस बैठक में संयुक्त मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक अवधिया, पंचायत सचिव संगठन ब्लाक अध्यक्ष भोजराज राहंगडाले, ग्राम रोजगार सहायक संगठन ब्लाक अध्यक्ष विनोद पारधी, उपाध्यक्ष संतोष डोरस, संरक्षक राजेंद्र बागरे, योगराज पटले, कमलेश चौहान, राजेश पंचेश्वर, राजेश मेश्राम, जगराम राऊत, लिमेश्वरी कटरे, केशव मोहबे, मुरेश्वर गिरी, रविन्द्र पटले, अनिरूध्द लांजेवार व जितेंद्र लानगे सहित अन्य मौजूद रहे।
एफआईआर वापस लिये जाने हेतु किया गया है आश्वस्त – अभिषेक
संयुक्त मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक अवधिया ने कहा कि अभी वर्तमान परिस्थिति में शिवपुरी में आई भीषण बाढ़ से वहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है जिसे देखते हुए प्रदेश संगठन के आदेश पर हड़ताल स्थगित की गई है। श्री अवधिया ने बताया कि हड़ताल के दौरान जो एफआईआर की कार्यवाही संगठन के पदाधिकारियों पर की गई है उसे वापस लिये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री वपंचायत मंत्री के द्वारा आश्वस्त किया गया है। श्री अवधिया ने कहा कि जनपद के अधिकारियों के द्वारा एफआईआर करवाने में सक्रियता दिखाई गई जिसकी हम कड़ी निंदा करते है।
पंचायत मंत्री से सार्थक चर्चा के उपरांत स्थगित की गई हड़ताल – विनोद
रोजगार सहायक संगठन ब्लाक अध्यक्ष विनोद पारधी ने कहा कि संयुक्त मोर्चा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों प्रदेश संयोजक दिनेश शर्मा व रोजगार सहायक संगठन प्रदेश अध्यक्ष रोशनसिंह परमार के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री व पंचायत राज्यमंत्री से सार्थक चर्चा की गई जिसके पश्चात हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। श्री पारधी ने कहा कि जनपद के अधिकारियों के द्वारा सस्ती लोकप्रियता के चलते एफआईआर कार्यवाही व पत्राचार का सहारा लिया गया, यह हमारा आंदोलन था जिसके लिए हम जेल जाने के लिये भी तैयार थे परंतु जनपद के अधिकारियों के द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया जिसक ी हम घोर निंदा करते है।
ReplyForward |