लालबर्रा : कुँए में गिरे कृषक की मौत, मोटर निकालने के बाद पैर फिसलने से हुआ हादसा

0

लालबर्रा से 14 किलोमीटर. दूर ग्राम पंचायत भांडामुर्री निवासी 67 वर्षीय कृषक मानसिंह पारधी की कुँए में गिरने से मौत हो गई।

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुँए में लगी मोटर ख़राब होने पर मृतक मानसिंह अपने बेटे के साथ 1 जुलाई को सुबह 7.30 बजे घर के कुँए से मोटर निकालने गए थे। जहाँ पर कुँए से मोटर बाहर निकालने के बाद अचानक पैर फिसलने से वे कुँए में गिर गए जिससे उनके सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here