लालबर्रा तहसील से लगी हुई अधिकांश सड़कों पर नहीं संकेतक बोर्ड !

0

बीते कुछ समय से लालबर्रा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बदहाल सड़क और उस पर संकेतक बोर्ड नहीं लगाने की वजह से दुर्घटना की ग्राफ में अचानक बढ़ोतरी हुई है बावजूद इसके जिम्मेदार दुर्घटना के मूल कारणों को पता नहीं कर पा रहे हैं।

इस खबर की जब बदमाश ने पड़ताल की तो सड़क दुर्घटना के लिए मूलभूत कारण वैसे एक बात सामने आई की सड़क चाहे कोई भी हो लेकिन उस पर सांकेतिक बोर्ड मतलब आपको किस स्थान पर कितनी स्पीड से गाड़ी चलाना है कहां पर स्पीड नियंत्रित करनी है किस स्थान पर बहुत अधिक दुर्घटनाएं होती है किस स्थान पर स्कूल करीब है हॉस्पिटल सरकारी दफ्तर या लोगों की आवाजाही वाले स्थान पर गाड़ी वाहन चालकों को धीरे चलाना है इन सब के अभाव में वाहन चालक गाड़ी फर्राटेदार दौड़ा रहे हैं नतीजा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बात अगर लालबर्रा सिवनी मार्ग, लालबर्रा से बालाघाट मार्ग, लालबर्रा से समनापुर मार्ग, लालबर्रा से वारासिवनी मार्ग, लालबर्रा से कटंगी मार्ग, मानपुर से मोहगांव मार्ग सहित नगर मुख्यालय में स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के द्वारा किसी तरह के कोई संकेतक बोर्ड नही लगवाये गये है न ही चौक-चौराहों में स्पीड ब्रेकर व बेरीकेट की व्यवस्था नही की गई है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है।
लेकिन प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे नगरवासियों व आमजनों में आक्रोश व्याप्त है।

सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में लोकनिर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को उन स्थानों पर जहां आये दिन दुर्घटनाएं घटित होती है उक्त स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने एवं बेरीकेट स्पीड ब्रेकर बनाने निर्देशित कर चुके है। परन्तु सांसद के निर्देशों की विभागीय अधिकारियों के द्वारा अनदेखी की जा रही है।

लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरगांव ला. से लामता-मंडला मार्ग, कंजई से केवलारी मार्ग, लालबर्रा से समनापुर, बालाघाट रोड़ स्थित पांगा तालाब का अंधा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर संकेतक बोर्ड का अभाव है जिसके कारण आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

जब हमने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के महाप्रबंधक अरविन्द त्रिपाठी से चर्चा कि तो उन्होंने बताया कि संकेतक बोर्ड लगे हुए है जिन स्थानों पर नही लगे है वह जल्द लगा देगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here