लालबर्रा में खुलना चाहिए था सीएम राईज स्कूल – हिना

0

”क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर बिसेन ने लालबर्रा में जो सीएम राईज स्कूल खुलना था उसे लेण्डेझरी लेकर गये है नेता की सोच बड़ी होनी चाहिए मुख्यालय का अधिकार था मुख्यालय मेंं ही रहना चाहिए था आप में हिम्मत थी तो लेण्डेझरी में दूसरा सीएम राईज स्कूल खुलवा लेते एक लालबर्रा में खुलने देते जो लालबर्रा के लोगों का हक था और जिस नेता की सोच छोटी व सीमित है, ग्राम पंचायत स्तर की है तो उन्हे हम पंचायत का ही चुनाव लड़वा देते है ÓÓ- उक्त बातें नगर मुख्यालय के रामदेव राईस मिल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, लांजी विधायक सुश्री हीना कावरे ने कही। नगर मुख्यालय में स्थित रामदेव राईस मिल में ७ जनवरी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा व खमरिया के संयुक्त कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, लांजी विधायक सुश्री हिना कावरे, पूर्व विधायक बालाघाट अशोकसिंह सरस्वार, जिला पंचायत सदस्य सम्राट सरस्वार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधुसुदन शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर, खमरिया अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल व वरिष्ठ कांग्र्रेसी रवि अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों को स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्य करने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। वहीं पदाधिकारियों ने सभी से संगठित होकर बूथ स्तर को मजबूत कर पार्टी हित में काम कर वर्ष २०२३ में म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए बालाघाट विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीताने की बात कही।

एक बार हमने मेहनत कर ली जो चुनाव जीत लेगें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, लांजी विधायक सुश्री हीना कावरे ने कहा कि चुनाव आने पर हम लोग एक-दुसरे पर आरोप लगाते है कि वहां व्यक्ति सेट हो गया है ऐसा कुछ नही होता है अगर हमें दिख रहा है कि सामने वाला उम्मीदवार दमदार है और एक बार हमने मेहनत कर ली तो चुनाव जीत लेगें कार्यकर्ताओं को समझ में आ गई तो उन्हे किसी समीकरण की जरूरत नही पड़ती है और सारा समीकरण वहीं बना लेते है एवं वही चुनाव वास्तविकता का चुनाव होता है साथ ही यह भी कहा कि जिस लांजी की आज आप लोग दुहाएं दे रहे हो उस लांजी मेें एक समय ऐसा भी था कांग्रेस की जमानत जप्त हो गई थी मैं उसी विधानसभा क्षेत्र की बात कर रही हूं जिस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जमानत जप्त करवाई थी आज जो लोग उदाहरण देने के लिए सबसे पहले लांजी का नाम लेते है क्योंकि हमने वहां की सबसे कमजोर चीज व कार्यकर्ताओं की तकलीफ थी उस चीज को समझा एवं उस पर वार किया जिसका नतीजा आप लोगों के सामने है। सुश्री कावरे ने कहा कि यहां जो कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन है उसका औचित्य ही यही है कि आने वाले समय में हम यदि परिस्थिति को भाप रहे है तो भाप लेेने मात्र से बात नही बनेगी उसकी तैयारी हमें अभी से ही करनी पड़ेगी और एक एक वोट का महत्व हमें समझना पड़ेगा और उस एक-एक वोट के लिए हमें मेहनत करनी पड़ेगी।

बालाघाट विधानसभा में सभा लेने आउंगी

सुश्री कावरे ने कहा कि आप लोग उम्मीदवार की चिंता कर रहे हो उम्मीदवार तो कांग्रेस का होगा ही आप लोगों के बीच से ही होगा कोई बाहर से आने वाला नही है मैं कांग्रेस की उम्मीदवार हूं, अशोकसिंह सरस्वार, सम्र्राट सरस्वार, अनुराग चतुरमोहता, मधुसूदन शर्मा उम्मीदवार है एवं विनीता सोनी ने मुझसे कहा कि अगर कोई चुनाव लडऩे के लिए तैयार नही होगा तो मुझे टिकिट दे दीजिए मैं तैयार हूंऔर कांग्रेस में उम्मीदवारों की कमी नही है एवं इतने वर्षों से लगातार हार रहे है उसके बावजूद भी हमारे पास दावेदारों की कमी नही है भाजपा का तो जमा हुआ जत्था है बालाघाट विधानसभा में उनकी भी स्थिति ऐसी है कि मुझे मिलती है या बेटी को पता ही नही है असामंजस्य की स्थिति वहां होनी चाहिए हमारे यहां नही। इतने सारे मुद्दे हमारे पास है कि आज से शुरू करेगें तो चुनाव खत्म हो जायेगें तो मुद्दे समाप्त नही होगें साथ ही यह भी कहा कि आप मुझे चुनाव प्रचार में बुलायेगें तो मेरा वादा है कि भरे चुनाव में भी ३ दिन मैं बालाघाट विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए आउंगी और मैं अपना वादा निभाऊंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here