लालबर्रा में गहराया रसोई गैस का संकटखाली सिलेंडर लेकर भटक रहे उपभोक्ता, व्यवस्था ठप

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत बनी हुई है। आलम यह है कि उपभोक्ता सुबह से ही अपनी खाली टंकी लेकर गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान है। वहीं लालबर्रा क्षेत्र में एचपी गैस के उपभोक्ताओं की बहुतायत संख्या है और गैंस की टंकी के लिए उपभोक्ताओं को पहले बुकिंग करना पड़ता है उसके बाद बालाघाट से गाड़ी आने के बाद टंकी का वितरण किया जाता है। लेकिन बालाघाट से गाड़ी आने में विलंब होने एवं समय पर नही आने या कभी सर्वर नही चलने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैंस टंकी नही मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लालबर्रा मुख्यालय में एचपी गैस का स्थाई कार्यालय खोलने की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैंस टंकी मिल सके। स्थाई कार्यालय नही होने के कारण उपभोक्ताओं को यह जानकारी भी नहीं मिल पाती कि आज गाड़ी आयेगी या नहीं, जिससे वे परेशान है। साथ ही विगत दिवस से रसोई गैस का संकट बना हुआ है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लालबर्रा मुख्यालय में एचपी गैस का स्थाई कार्यालय खोलने की मांग की है।

भारत गैस की तर्ज पर स्थाई ऑफिस की मांग

क्षेत्र में विगत दिवस से गैंस टंकी की समस्या बनी हुई है, साथ ही बुकिंग करने के बाद भी समय पर टंकी उपलब्ध नही हो पा रहा है,
जिससे उपभोक्ता परेशान है। वहीं गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए उन्हें लगातार दो-तीन दिनों तक एजेंसी की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि उन्हें सिलेंडर मिल ही जायेगा। विशेष रूप से बकोड़ा स्थित एचपी गैस (एलपीजी) के उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बालाघाट से बहुत कम संख्या में सिलेंडर लालबर्रा भेजे जा रहे हैं जिसके कारण समय पर गैंस सिलेण्डर उपलब्ध नही हो पा रहे है। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि लालबर्रा में एचपी गैस का कोई स्थाई कार्यालय नहीं है। कार्यालय के अभाव में वहां कोई कंप्यूटर सिस्टम या रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी मोबाइल पर निर्भर हैं, मोबाइल बंद होने या नेटवर्क न होने की स्थिति में बुकिंग और डिलीवरी का काम पूरी तरह ठप हो जाता है। इसलिए लालबर्रा में भारत गैस की तरह ही एचपी गैस का भी एक सुसज्जित और स्थाई कार्यालय खोला जाये।
बुकिंग और स्टॉक की जानकारी के लिए डिजिटल सिस्टम (कंप्यूटर) उपलब्ध करवाने, बालाघाट से आने वाली सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here