लास्‍ट मोमेंट पर जय भानुशाली ने शो को कहा हां, रियलिटी शोज होस्‍ट करने के बाद अब कंटेस्‍टेंट बनकर दिखाएंगे दम

0

कयामत में नीव शेरगिल की भूमिका से लाइमलाइट में आने वाले और तमाम रियलिटी शोज को होस्‍ट करने वाले मशहूर एक्‍टर जय भानुशाली अब बिग बॉस 15 में एंट्री ले रहे हैं। बताया जाता है कि उन्‍होंने लास्‍ट मोमेंट पर शो के लिए हां कही है। अब वह बतौर कंटेस्‍टेंट सलमान खान के इस रियलिटी शो में अपना दम दिखाएंगे। 

वह एक कुशल मेजबान और एक्‍टर हैं। उन्होंने शो झलक दिखला जा 2 में अपने अविश्वसनीय नृत्य कौशल से लोकप्रियता हासिल की थी। साथ ही अपनी प्यारी पत्नी माही विज के साथ डांस शो नच बलिए 5 का भी खिताब अपने नाम किया था। इतना ही नहीं वह खतरों के खिलाड़ी 7 का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि चोट के कारण उन्होंने शो को छोड़ दिया था। इसके अलावा वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कायरी’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। 

jay bhanushali

गुजरात में जन्‍मे जय भानुशाली ने मुंबई में कमाया नाम 
 
जय भानुशाली का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बीपीएम हाई स्कूल, मुंबई से की। यहां उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत की और खूब नाम कमाया। फिलहाल वह  मुंबई में भी रह रहे हैं। उन्‍होंने माही विज से शादी की है। वह एक पिता भी हैं। उनकी दो साल की बेटी हैं।

jay bhanushali

इन फिल्मों में आएं नजर 

जय भानुशाली ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। वे प्लेटफॉर्म नंबर 6, हेट स्टोरी 2 और एक पहेली लीला में नजर आ चुके हैं। हेट स्‍टोरी 2 में उनके बोल्‍ड सीन्‍स को लेकर वे काफी सुर्खियों में आए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here