लाहौर 1947 फिल्म: ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल और आमिर खान साथ मिल करेंगे धमाका, राजकुमार संतोषी करेंगे डायरेक्ट

0

सनी देओल के फैन्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। हालांकि इस बारे में पहले ही ऐलान हो चुका था। मगर अब आधिराकिक घोषणा हो गई है। जहां ‘गदर 2’ से तारा सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। वहीं, अब वो एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद आमिर खान प्रोडक्शन और सनी देओल ने मिलकर दी है। बताया है कि अगली फिल्म का नाम क्या है और इसे डायरेक्ट कौन कर रहा है।

‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’ जैसी जबरदस्त फिल्में बना चुके राजकुमार संतोषी एक बार फिर से सनी देओल के साथ कोलैबोरेट कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन और सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर जानकारी दी है। बताया कि उनकी अगले प्रोजेक्ट का टाइटल क्या है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

आमिर खान ने बताया टाइटल

आमिर खान और सनी देओल की तरफ से जारी नोट में बताया गया है, ‘मैं और आमिर खान प्रोडक्शन की पूरी टीम इस बात का ऐलान करने के लिए बेहद एक्साइटेड और खुश है कि हमारी अगली फिल्म राजकुमार संतोषी की डायरेक्टेड और सनी देओल स्टारर लाहौर, 1947 है। हम इतने काबिल और शानदार सनी देओल और मेरे पंसदीदा डायरेक्टर राज संतोषी के साथ काम करने जा रहे हैं। इस नए सफर के लिए हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here