लूट और डकैती वाले मामले से जुड़े गैंग का पुलिस ने किया खुलासा

0

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई चार लूट व डकैती के मामले में बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भरवेली के गांगुलपरा घाटी, रामपायली और खैरलांजी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों में हुई लूट और डकैती वाले मामले में लिप्त 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जहां इन्हीं मामलों में लिप्त चार आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। जहां तीन थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुई चार लूट व डकैती के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद राशि ,मोबाइल, वाहन सहित लूट और डकैती के लिए इस्तेमाल में लाई गई अन्य सामग्री जप्त की है
आपको बताएं कि लूट और डकैती के मामले में लिप्त सभी आरोपी सुनियोजित तरीके से लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। जिनकी लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इस मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रामपायली और खैरलांजी थाना क्षेत्र में हुई लूट और डकैती वाले मामले में जहां 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वहीं इसी मामले में लिप्त तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। तो वही भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट और डकैती वाले मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामलों में लिप्त 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि इन मामलों में लिप्त चार आरोपी फरार बताए गए हैंm जिसकी तमाम जानकारी शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here