लोकसभा में बोले राहुल गांधी, ‘सरकार ने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया, 84% लोगों की आमदनी घटी, मेड इन इंडिया अब नहीं होने वाला’

0

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करना सरकार का गलत फैसला था। लोग तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। यूपीए ने 27 करोड़ लोगों को करीबी से निकाला था। मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में डाला। देश में हर तरफ अडानी जी दिखते हैं। देश में हर सेक्टर में मोनोपॉली फैली है। सरकार ने छोटे उद्योग को खत्म कर दिया। 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घटी है। मेड इन इंडिया के लघु उद्योग को बढ़ाना होगा। मेड इन इंडिया अब नहीं होने वाला है। मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में 46 प्रतिशत रोजगार घटा है। देश में दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। मोदी सरकार सिर्फ नारे देती है। हिंदुस्तान को सबकुछ दिख रहा है। दो हिंदुस्तान को जोड़ने काम शुरू करें। सिर्फ 5 से 10 लोगों के पास देश का 40 प्रतिशत पैसा है। इनलोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि न्यू इंडिया, मेड इन इंडिया कहने से कुछ नहीं होगा। बेरोजगारों की मदद करे सरकार। भारत विविधताओं का देश है साम्राज्य नहीं है। भारत में सबके विचारों का सम्मान है। केंद्र की छड़ी से देश नहीं चलाया जा सकता है। मैं इमरजेंसी पर भी बोलने से नहीं डरता। 

राहुल गांधी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। सुरक्षा के क्षत्र में हमने बड़ी गलती की। डोकलाम में चीन की ताकत को नजरअंदाज किया गया। जम्मू-कश्मीर मेंबड़ी सामरिक गलती हुई। देश के नागरिक होने के नाते मेरी बात सुननी होगी। देश में आंतरिक और बाहरी चुनौतियां हैं। देश फिलहाल जोखिम के दौर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here