लोहे की राड से हमला कर ढाबा मालिक ने मजदूर को किया घायल

0

रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिनी पुनी मार्ग स्थित एक ढाबा संचालक ने मजदूर पर लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

शराब पीने ढाबा गया था मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनराज पिता स्व. कारू लाल कोरे, 35 वर्ष वार्ड नंबर 6 ग्राम पुनी थाना रामपायली निवासी है। जो मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि धनराज रोजाना की तरह शनिवार को भी मजदूरी के काम के लिए बालाघाट आया था। जो शनिवार की शाम ऑटो से अपने घर वापस जा रहा था। शाम करीब 5 बजे वह ऑटो से दिनी पहुंचा था।ऑटो से उतरने के बाद वह दिनी से पैदल अपने गांव पुनी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक धनराज रास्ते में पड़ने वाले एक ढाबे में शराब पीने के लिए गया था।जहां शराब पीने के बाद ढाबा मालिक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर ढाबा मालिक ने आवेश में आकर गाली गुप्तार करते हुए लोहे की राड उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया।जिसकी सूचना घायल धनराज ने दूरभाष पर अपने जीजा शिव दयाल राऊत को दी। जिस पर जीजा शिव दयाल राउत ने निजी वाहन से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here