वन विभाग मध्य प्रदेश भोपाल ने जारी की स्थानांतरण लिस्ट

0

मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा मंगलवार की देर शाम स्थानांतरण सूची जारी कर करीब 28 वन रक्षकों को इधर से उधर किया गया है। वन विभाग के उप सचिव मोहित बुंदस द्वारा जारी की गई इस स्थानांतरण सूची में जिले के तीन वनरक्षक को अन्य जिलों की कमान सौंपी गई है। तो वही उत्तर सामान्य वन मंडल शहडोल के वन परीक्षेत्र अधिकारी विनय कुमार मेश्राम को दक्षिण वन मंडल बालाघाट का प्रभारी उप वन मंडल अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा वन वृत्त कार्यालय बालाघाट में पदस्थ प्रशिक्षु सहायक वन रक्षक कृष्ण कुमार मरावी का स्थानांतरण वन मंडल उत्तर सामान्य पन्ना में उप वन मंडल अधिकारी के पद पर किया गया है। तो वही वन महाविद्यालय अनुदेशक लोकेश निरापुरे का स्थानांतरण सेवाए प्रतिनियुक्ति पर, राज्य वन विकास निगम किया गया है। इसी तरह बालाघाट वन महाविघायल सहायक उप निदेशक सुनील कुमार गुप्ता का स्थानातरण दक्षिण वन मंडल सामान्य सागर में उप वन मंडल अधिकारी के पद पर किया गया है। जहां वन विभाग द्वारा स्थानांतरण लिस्ट जारी कर नई पदस्थापना का जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here