वन विहार में बढ़ गया बाघ, तेंदुआ, मोर और पहाड़ी कछुओं का कुनबा

0

वन्‍य पर्यटकों के लिए एक खुशखबर है। पर्यटकों को अब भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में बाघ, तेंदुए, पहाड़ी कछुए, मोर अधिक नजर आएंगे। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि वन विहार में इनकी संख्या बढ़ गई है। बाघ व तेंदुए टाइगर रिजर्व और सामान्य जंगलों से लाए गए हैं, तो मोर, पहाड़ी कछुए और जंगली सुअर पार्क में ही विचरण करते हैं, जहां उनका कुनबा प्राकृतिक रूप से बढ़ा है। पार्क प्रबंधन ने बुधवार को वन्यप्राणियों की आकलन रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें इन वन्यप्राणियों के कुनबे को बढ़ाना बताया है।

यह आकलन 24 फरवरी से तीन दिन तक किया गया है। इसके मुताबिक पार्क में बीते साल की तुलना में बाढ़े में रखे गए वन्यप्राणियों की संख्या 113 से बढ़कर 123 पहुंच गई है तो पार्क के अंदर खुले में विचरण करने वाले वन्यप्राणी भी 1485 से बढ़कर 1558 हो गए हैं।

इन वन्यप्राणियों की संख्या कम हुई

नीलगाय, काले हिरण, सेही, बारहसिंगा, जंगली बिल्ली, खरगोश, भालू, विदेशी कछुए की संख्या कम हुई है। पार्क प्रबंधन इन वन्यप्राणियों की संख्या कम होने के कारणों का अध्ययन कर रहा है।

पार्क के अंदर खुले में विचरण करने वाले वन्यप्राणियों की संख्या

वन्यप्राणी—2021—2020—2019—2018—2017

चीतल—555—549—503—523—506

सांभर—388—385 —314—285—278

नीलगाय—86—94—69— 65—64

जंगली सुअर—87—43—54—53—48

मोर—114—65—121—114—85

सियार—48—47—94—76—60

लंगूर—49—37—73—67—40

काला हिरण—82—93—68—57—55

चौसिंघा—7—5—6—1—4

सेही—1—20—20—3—0

बारहसिंगा—10—15—14—12—9

जंगली बिल्ली—0—3—3—3—0

खरगोश—1—6—0—0—0

चिंकारा—1—1—0—0—0

पार्क के अंदर बाड़े में रखे जाने वाले वन्यप्राणियों की संख्या

वन्यप्राणी—2021—2020—2019—2018—2017

बाघ—14—11— 9—6—5

सिंह—5—6—4—0—0

सफेद बाघ—1—1—1—1—1

तेंदुआ—11—10—10—9—5

भालू—21—23—24—21–5

हायना—2—2—2—2—2

मगर—13—13—12—12—11

बायसन—2—2—2—3—3

घड़ियाल—3—3—3—1—1

जलीय कछुए—33—33—23—28—23

पहाड़ी कछुए—18—9—6—0—0

विदेशी कछुए—5—6—6—0—0

पेंगोलिन—0—0—1—0—0

(नोट- आंकड़े वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन से प्राप्त।)

पार्क के अंदर बाड़े में और बाड़े के बाहर विचरण करने वाले वन्यप्राणियों की संख्या बढ़ी है। कुछ वन्यप्राणियों की संख्या कम मिली है। कारणों का पता लगा रहे हैं।

-अशोक कुमार जैन, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार नेशनल पार्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here