वारासिवनी (पदमेश न्यूज)। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कायदी बस्ती के मुख्य मार्ग पर गंदगी कीचड़ और पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए उनके द्वारा रोड निर्माण एवं साफ सफ ाई करने पंचायत से मांग की जा रही है पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कायदी के मुख्य मार्ग के दोनों और नालिया बनी हुई है जहां पर एक ओर से किसानों के लिए नहर का पानी जाता है वहीं दूसरी ओर पंचायत के द्वारा लोगों के घरों के पानी निकासी के लिए नाली बनाई गई है इन दोनों नालियों की साफ सफ ाई नहीं होने से दोनों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उक्त मार्ग कई वर्ष पूर्व बनाया गया था जो अब खराब हो गया है जिससे नालिया ऊंची और रोड नीची हो गई है ऐसे में पंचायत के नाली में ऊपर तक गंदगी भर गई है जहां लोगों का निस्तार का पानी सीधे रोड पर आता है, और सिंचाई विभाग की नाली का भी साफ सफ ाई नहीं हुई है पानी रुक रुक कर निकल रहा है जिससे वह पानी भी रोड पर आ रहा है जहाँ रोड पर पूरा कीचड़ हो गया है आवागमन में मुश्किल होती जा रही है। इसमें मुख्य रूप से उक्त स्थान पर निवासरत ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है जिसके लिए उनके द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से रोड बनाकर साफ सफ ाई करने की मांग की गई है पर वह भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा जिससे समस्या यथावत बनी हुई है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि उक्त मार्ग से गांव के सभी लोग आना.जाना करते हैं और दूसरे गांव जाने के लिए भी यही मार्ग है यह समस्या हर वर्ष की है जहां पर आने.जाने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं या दुर्घटना घटित हो जाती हैं। जिसके लिए शासन प्रशासन से मांग है कि उक्त मार्ग का निर्माण कर नालियों की सफ ाई की जायें।
यह समस्या कई वर्षो से बनी हुई है- अमोश पटले
चर्चा में अमोश पटले ने बताया कि यह मार्ग सीधा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से बस्ती में आता है और यहां से आलेझरी निकलता है जिस पर से रोजाना सभी ग्रामीण आवागमन करते हैं। जिसमें कीचड़ बहुत हो गया है वाहनों के आवागमन से कीचड़ के छींटे उड़ते हैं और लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं यहां से पैदल ग्रामीण बाजार चौक तक नहीं जा पाते हैं। श्री पटले ने बताया कि यह रोड बैठ गई है जिससे नालियां ऊपर हो गई है तो दोनों नालियों का पानी रोड पर आता है जिस की साफ. सफ ाई कई दिनों से नहीं की गई है और किसानों को जो पानी जाता है वह मुश्किल से ही आखिरी तक पहुंच पाता है हम चाहते हैं कि पंचायत साफ सफ ाई रखें।
रोड़ पर बहता है पानी इसलिये गंदगी बनी हुई है- कुंदन दमाहे
कुंदन सिंह दमाहे ने बताया कि मेरे मकान के पास रोड खराब है जहां पर कीचड़ बना रहता है यह सीसी सडक़ उस समय बनी थी जब सीसी सडक़ नई आई थी उसके बाद से अभी तक रोड़ नहीं बनी है तो अब रोड नीची हो गई है। रोड पर से नहर व नाली का पानी बहता है जबकि यह मुख्य मार्ग जहां से सब आना.जाना करते है। श्री दमाहे ने बताया कि नाली में कूड़ा कचरा भरा हुआ है जिसकी साफ सफ ाई नहीं हुई है और दूसरे नाली मे भी गंदगी है जिससे पानी रुक रहा है इनके लिए पंचायत में बोला गया था बोला गया तो वह कहते हैं कि सिंचाई विभाग की नाली है।
कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं होता है- राजेश भादरी
राजेश कुमार भादरी ने बताया कि यह गांव का मेन रोड है और इस पर आवागमन ज्यादा है परंतु एक तरफ सिंचाई विभाग की नालियां और दूसरी तरफ पंचायत की है। जिसके लिए सरपंच को आवेदन भी दिए थे कि पंचायत की नाली साफ करें पर वह नहीं की गई है, और सिंचाई विभाग की नाली साफ करने के लिए राशि आई थी जिसमें आधी नाली साफ की है बाकी गांव की नाली छोड़ दिये है। श्री भादरी ने बताया कि नाली सफाई में मजदूर अधिक लगाए गए थे और पहले बाहर की नाली साफ की गई थी जिसमें राशि खत्म होने पर गांव की नाली साफ नही की गई। बरसात में हर वर्ष यही समस्या है कि रोड़ से पैदल नहीं जा सकते हैं जिस पर सरपंच भी ध्यान नहीं दे रहा है।
इनका कहना है
रोड और नाली के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल के माध्यम से कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और इसका टीएस भी हो गया है। आने वाले करीब २० दिनों के बाद काम चालू हो जाएगा और नाली की सफ ाई बारिश के कारण नहीं की गई है जो बारिश के बाद की जाएगी।
ओमप्रकाश मेश्राम
ग्राम प्रधान कायदी










































