वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले रजेगांव के भीम नगर में मधुमक्खी के हमले में एक तीन वर्षीय बालक उसके माता-पिता सहित चार लोग घायल हो गए सभी घायल शिशुपाल पिता सोहनलाल डोंगरे 35 साल उसकी पत्नी श्रीमती कावेरी पति शिशु लाल डोंगरे 30 वर्ष, बेटा समर पिता शिशुलाल डोंगरे 3 वर्ष और ममता पति योगेश गजभिए 40 वर्ष सभी भीमनगर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशुपाल डोंगरे अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करते हैं। 20 मार्च को 2:00 बजे करीब शिशुपाल डोंगरे अपनी पत्नी कावेरी डोंगरे और बेटा समर डोंगरे तथा मामी सास
श्रीमती ममता गजभिए के साथ घर के पास स्थित खेत में गए थे और बकरी चरा रहे थे। तभी वहा मधुमक्खी का झुंड आया और इन लोगों पर हमला कर दिया ।मधुमक्खी सभी को कटने लगी भगदड़ मच गई।सभी लोग चिल्लाते हुए खेत से भाग कर घर पहुंचे ।मधुमक्खी इन लोगों का पीछा करते हुए उनके घर भी पहुंच गई और कांटने लगी इस दौरान शिशुपाल और कावेरी डोंगरे हैंडपंप से अपने ऊपर पानी डालें तो वहीं ममता 3 वर्षीय बालक समर डोंगरे को लेकर कंबल ओढ़ कर छुप गई। बड़ी मुश्किल से मधुमक्खी वहा से भागी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा वासनिक और सहायिका अनीता रावतकर ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया । चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।










































