वारासिवनी नगर के बालाघाट मार्ग स्थित सरस्वती स्कूल के पास मंगलवार को अचानक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गोल्डन कलर की टवेरा से ड्राइवर संदीप कोहरे के द्वारा अपने मित्र श्वेतांबर ढेकने से मिलने के लिए वारा गया था जहां से श्वेतांबर अपने दो भतीजे के साथ संदीप के साथ टवेरा वाहन से वारासिवनी बस स्टैंड घूमने के लिए आया और फिर चारों लोग टवेरा से वापस वारा जा रहे थे।
तभी बालाघाट रोड पर सरस्वती स्कूल के पास में गलत साइड से चल रहे दो बाइक चालक को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को जबरदस्त टक्कर मारकर पलट गई। जिस पर आसपास के लोगों ने तत्काल दौड़कर टवेरा वाहन में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला।
जिसमें ड्राइवर संदीपकोहरे 25 वर्षीय मदनपुर निवासी, श्वेताम्बर ढेकने 25 वर्षीय वारा निवासी को मामूली चोटें आई है वही दोनों बच्चों को कोई चोट नही आई है। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो उपनिरीक्षक आर एस दांगी घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन को हटाने का कार्य कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की क्योंकि इस दौरान वाहन पलटने से और भीड़ जमा होने से यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया जिससे सुचारू रूप से चालू करवाया गया।









































