वारासिवनी विकासखंड अंर्तगत कक्षा ५ वी व कक्षा ८ वी का रिजल्ट शनिवार १५ मई को राज्य शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कर दिया गया। मगर इस रिजल्ट में काफी विसंगति नजर आ रही है। दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा करीब १ बजे यह रिजल्ट घोषित किया गया था। मगर राज्य शिक्षा केन्द्र का पोर्टल क्रेस होने की वजह से छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को उनके बच्चों के परिणाम रविवार देर शाम पता चला। वही एक विसंगति यह हो गई की वारासिवनी नगर की उत्कृष्ट संस्था केशव इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं को पूरी तरह से अनुर्तीण घोषित इस वजह से कर दिया गया कि वे प्रोजेक्ट के नंबर पोर्टल पर भरने के बाद भी उन्हे पोर्टल ने दर्ज नही किया। जिससे छात्र छात्राओं व उनके पालकों में काफी रोष व्याप्त है। हालांकि बीआरसी ने इस मामले में सुध लेते हुये तत्काल इस गड़बड़ी को दूर करने की बात कहते हुये इसे १-२ दिन में सुधारने की बात कही है।
कक्षा ५ वी ८ वी के परीक्षाफल में दिखाई दी लापरवाही
गौरतलब है कि वारासिवनी विकासखंैड का कक्षा ५ वी व कक्षा ८वी का परीक्षाफल लगभग ८२ प्रतिशत के आसपास रहा है। मगर कुछ स्कूल का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र की गलती के कारण पोर्टल में जो दिखाई दे रहा है उसमें विद्यालय के छात्र छात्रा अनुर्तीण दिखाई हदे रहा है। जिसे ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक कार्यालय द्वारा पोर्टल में जानकारी दर्ज करवाकर सुधारने की कार्यवाही की जा रही है।
यहां यह बताना लाजमी है कि कक्षा ५ वी व कक्षा ८ वी की परीक्षा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा बोर्ड के आदेशानुसार ली गई थी। जिसमें परीक्षा के पेपर तो भोपाल आयेंगे मगर उनकी जॉच अगले ब्लॉक में होगी। छात्र छात्राओं ने जो पर्चा हल किये है उनके अंक तो बकायदा परीक्षार्थियों को मिले है। मगर प्रोजेक्ट के नंबर दर्ज न होने की वजह से उन्हे अनुर्तीण दिखाई दे रहा है। जिसका ताजा उदाहरण केशव इंग्लिश स्कूल के परीक्षाफल से लगाया जा सकता है।
अभी तक नही पता चला की जिले व ब्लॉक में टॉपर कौन
हम यह बताते कि रिजल्ट घोषित हुये ३ दिन हो चुके है मगर अभी तक इस बात का पता नही चला है कि कौन जिले स्तर पर प्रथम है और कौन ब्लॉक स्तर पर। जिससे शासकीय स्कूल व अशासकीय स्कूल के संचालक पेशोपेश में नजर आ रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा ५ वी में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा वारासिवनी विकासखंड में यह परीक्षा २६६ परीक्षा केन्द्र में आयोजित की गई थी। जिसमें १५६ शासकीय स्कूल व ११० परीक्षा केन्द्र अशासकीय स्कूल को बनाया गया था। जिनमें २६२२ परीक्षार्थियों की दर्ज संख्या थी। जिनमें २५५६ परीक्षार्थी शामिल हुये। जिसमें अनुर्तीण छात्रों की संख्या ३८८ रही। इस तरह कक्षा ५ वी का परीक्षाफल ८५ प्रतिशत रहा।
इसी तरह कक्षा ८ वी में भी वारासिवनी विकासखंड के अंर्तगत आने वाले ७५ शासकीय स्कूल व ५५ अशासकीय स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। इस तरह विकासखंड में १३० स्कूलों में यह परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें २४६६ परीक्षार्थी दर्ज थे जिसमें २३६७ परीक्षार्थियों ने अपने पर्चे हल किये। वही इस परीक्षा में १९५५ परीक्षार्थी सफल हुये वही ५११ परीक्षार्थी असफल रहे। कुल सफल परीक्षार्थियों का प्रतिशत ७९.२८ रहा।
अनुर्तीण छात्रों को फिर मिलेगा मौका
जानकारी के मुताबिक जो छात्र कक्षा ५ वी व कक्षा ८ वी की बोर्ड परीक्षा में अनुर्तीण हुये है उन्हे राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेशानुसार फिर एक मौका मिलेगा। अनुर्तीण छात्रों की परीक्षा २० जून से ३० के बीच संपन्न कराई जायेगी। यह खबर छात्रों के लिये राहत भरी है।
पद्मेश को जानकारी देते हुये बीआरसी सतेन्द्र शरणागत ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा कक्षा ५ वी व ८ वी की परीक्षा बोर्ड पेट्र्रन पर आयोजित की गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम १५ मई को आ चुके थे। मगर साईड क्रेश होने की वजह से यह परीक्षाफल १६ मई की शाम को दिखाई दिये। हम लोग लगातार अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में संपर्क स्थापित करते रहे। उन्होने बताया कि वारासिवनी की उत्कृष्ट शिक्षण संस्था केशव इंग्लिश स्कूल के पूरे परीक्षार्थी अनुर्तीण नही हुये हुै। पोर्टल में उनके प्रोजेक्ट के नंबर दर्ज न होने की वजह से उनके कक्षा ५ वी के ६० व कक्षा ८ वी के ७० परीक्षार्थी अनुर्तीण दिखाई दे रहे है। हम विभागीय स्तर पर इस तकनीकी खराबी के लिये पोर्टल को जिम्मेदार मानते है क्योंकि स्कूल की तरफ से प्रोजेक्ट के नंबर भिजवाये जा चुके थे। यह जो समस्या है इसे आज या कल में दुरूस्त कर लिया जायेगा। जिससे दोनो ही कक्षा ५ वी व कक्षा ८ वी की बोर्ड परीक्षा के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।










































