वार्ड नंबर 1 के वार्ड वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

नगर के वार्ड नंबर 1 सिद्धार्थ नगर बीड़ी कॉलोनी निवासी वार्ड वासियों के द्वारा 16 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर पट्टा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेखित है कि हम सभी वार्ड वासी वार्ड नंबर 1 सिद्धार्थनगर बीड़ी कॉलोनी के निवासी है जहां पर हम 30 वर्षों से अधिक का समय हो गया निवासरत है और हमारी कॉलोनी बीड़ी कॉलोनी के नाम से जानी जाती है। जिसे 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार से संज्ञान में नहीं लिया गया है और आज तक हमें पट्टे से वंचित रखा गया है। हमारी मांग है कि हमें उक्त स्थान का पट्टा दिया जाये। पदमेंश से चर्चा में सुख सागर गजभिये ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के द्वारा 30 वर्ष पूर्व बीड़ी श्रमिकों के लिए पीढ़ी कॉलोनी तैयार की गई थी जो हमें दी गई थी। परंतु उसकी नाही रजिस्ट्री करके दी गई है और ना ही पट्टा दिया गया है ऐसे में हमारे पास किसी प्रकार का दस्तावेज ना होने से शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास से हम वंचित हो गए हैं। अभी भी हमारा जीवन अधर में लटका हुआ है जिसके लिए शासन प्रशासन से मांग है कि वह हमारे ऊपर ध्यान देकर हमें तत्काल उक्त जमीन का पट्टा दिलवाये या रजिस्ट्री करवा कर भूमि स्वामी हमें बनवाया जाये। इस अवसर पर आम्रपाली रंगारे मनोज रंगारे अतुल बंसल मधु सरोजकर शीला मेश्राम राहुल खोबरागड़े सम्मेद चौहान राजकुमार चौहान दिलीप मेश्राम कुंजीलाल गौर विमलाबाई फुलमारी संदीप गोंडाने ललिता मेश्राम संतोष बंजारी विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here