आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में नई-नई राजनीतिक पार्टियां उभरने लगी है। जहां पार्टी के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में दौरा कर संगठन को तैयार कर उसे मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में पूर्व आईएएस डॉ वरदमूर्ति मिश्र की वास्तविक भारत पार्टी ने आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में बालाघाट सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। जहां पार्टी संगठन को मजबूत करने गुरुवार को वास्तविक भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वरदमूर्ति मिश्र का बालाघाट आगमन हुआ। जिन्होंने बालाघाट जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों में योग्य प्रत्याशी उतारने की बात कहते हुए स्थानीय विधायक सहित कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों पर निशाना चाहते हुए दोनों ही पार्टी से जनता के नाराज होने की बात कही है। जिन्होंने योग्य मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति को ही पार्टी से टिकट दिए जाने की बात कहते हुए जल्द ही प्रत्याशियों का चयन पर उनकी घोषणा किए जाने की जानकारी दी है










































