जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से 8 जुलाई की दोपहर 2 बजे दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाबूलाल दशहरे स्वयं के खेत में पानी चलाने के लिए पानी की मोटर चालू करने जा रहे थे इस दौरान यह हादसा घटित हुआ जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल पिता यादोराव दशहरे उम्र 59 वर्ष निवासी खैरी थाना खैरलांजी ग्राम के एक बड़े किसान थे। जो वर्तमान में खरीफ की फसल लगाने के कार्य में व्यस्त थे और वह प्रतिदिन के अनुसार 8 जुलाई को भी अपने खेती कार्य से खेत में गए हुए थे। जहां पर बड़ी संख्या में उनके परिवार के सदस्य व मजदूर कार्य कर रहे थे फिर दोपहर 2 बजे सभी लोग खेत में बैठे हुए थे। तभी बाबूलाल दशहरे ने खेत में कम पानी देखकर खेत में बने कुँए में लगी मोटर को चालू करें खेत में पानी चलाने के लिए विद्युत बोर्ड के पास गए जहां पर वह पानी की मोटर चालू कर रहे थे इस दौरान अचानक उन्हें विद्युत करंट लग गया जिसमें उनकी झुलस का दर्दनाक दुखद मौत हो गई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य व मजदूर सभी खेत में मौजूद थे जो उनके पास जब तक दौड़ के आते बहुत देर हो चुकी थी। जिसकी जानकारी परिजनों ने तत्काल पुलिस थाना खैरलांजी को दी जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मौका स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में पूछताछ की गयी। जिसके बाद आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरलांजी के पोस्टमार्टम गृह लाया गया जहां पर शव का पोस्टमार्टम का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इस दौरान बताया जा रहा है कि अभी बरसात का मौसम चल रहा है और बारिश भी हुई थी जिससे खेत का पूरा स्थान पानी से भीगा हुआ था और मृतक के द्वारा पानी में खड़े होकर मोटर चालू की जा रही थी ऐसे में उन्हें करंट लग गया।
इनका कहना है
थाने में सूचना मिली थी कि विद्युत करंट लगने से किसी व्यक्ति की मौत हो गई है जिस पर मौका स्थल पर पहुंच कर देखा बाबूलाल पिता यादोराव दशहरे उम्र 59 वर्ष खैरी निवासी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। जिसमें आवश्यक पंचनामा कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के द्वारा बताया जा रहा है कि स्वयं के खेत में बने हुए में लगी पानी की मोटर चालू करने के लिए गए थे इस दौरान उन्हें करंट लग गया। जिसमें मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।










































