मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर मंगलवार से शुरू हो गया। 17 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र के शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने सदन के बाहर हंगामा कर दिया। विधानसभा के सामने कांग्रेस नेताओं ने लहसुन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने लहसुन को विधानसभा के गेट पर फेंक दिया और सरकार पर जमकर आरोप लगाए। इस बार नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, बाढ़ और अतिवृष्टि से परेशान किसानों को मुआवजा नहीं मिलने और कानून व्यवस्था समेत कैग की रिपोर्ट को लेकर सदन में भी हंगामे के आसार हैं।
आज किसानों को अपनी उपज सड़कों पर फेंकने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें एक रुपए किलो दाम मिल रहे हैं। तमाम किसानों की योजनाएं बंद की जा रही है। आज परिस्थितियां किसानों के सामने हैं, आप विधायक खरीद रहे हैं, लेकिन किसानों की उपज खरीदने की बात आती है तो उसकी लागत का भी दाम नहीं दे पा रहे हैं। अब लागत मूल्य दोगुनी हो गई है। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सचिन यादव, विधायक कुणाल चौधरी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। सचिन यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार विधायक खरीद सकती है, लेकिन किसानों का लहसुन नहीं खरीद सकती है। कुणाल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी भी की। कांग्रेस विधायक सचिन यादव और कुणाल चौधरी ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन। लहसुन लेकर सड़कों पर बिखेर दी।










































