विधायक अनुभा मुंजारे माँ सतबहनी मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय स्थित माँसतबहनी मंदिर में गत ३ अक्टूबर को मनोकामना कलश प्र’वलित एवं जवारे बोकर शारदेय नवरात्र पर्व एवं ७ अक्टूबर को माँ सरस्वती ग्राउण्ड सभामंच में वीणा वादिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा विराजित कर माँ सरस्वती महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। ७ अक्टूबर को बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंंजारे माँ सतबहनी मंदिर, राजाभोज जैविक/प्राकृतिक कृषि उपज मंडी काम्पलेक्स परिसर में विराजित माँ दुर्गा एवं माँ सरस्वती सभामंच में विराजित माँ सरस्वती प्रतिमा स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माँ जगदम्बे का आशीर्वाद प्राप्त की और सभी को शारदेय नवरात्र पर्व एवं माँ सरस्वती महोत्सव की शुभकामनाएं दी। वहीं दोपहर में तहसीलदार संजयसिंह बारस्कर के द्वारा माँ सरस्वती प्रतिमा परिसर एवं कार्यक्रम स्थल (ग्राउण्ड) का निरीक्षण कर समिति के द्वारा कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, कार्यक्रम में आने वाले क्षेत्रीयजनों की बैठक व्यवस्था, आने-जाने का रास्ते सहित अन्य जानकारी ली गई और समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पर्व के दौरान अगर कोई असामाजिक तत्व गलत कार्य व किसी को परेशान करता है तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल देने के साथ ही पुलिस के हवाले करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here