अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष एवं बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन का एक और विवादित बयान इन दिनों सुख सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक बिसेन को कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए देखा और सुना जा सकता है । जिसमें विधायक श्री बिसेन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही गई है। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक श्री बिसेन द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दारू पीकर सोने वाला बताया गया है, तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को संबोधित करते हुए कई बार अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है । जो ना सिर्फ कहने या सुनने के योग्य है। बल्कि इस वीडियो में कही गई बातें दिखाने, बताने और लिखने के योग्य भी नहीं है। जिनके वायरल वीडियो में कहे गए शब्द को लेकर जनता को यह तय करना पड़ेगा कि आखिर हमारे जनप्रतिनिधि हमारे नेता किस प्रकार के असभ्य, असंसदीय, अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करें सुर्खियों में बने रहते हैं ।
इसके पूर्व भी कई विवादित बयान देकर बटोरी है सुर्खियां
आपको बताएं कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है जब विधायक गौरीशंकर बिसेन द्वारा किसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में विवादित टिप्पणी की गई हो या अपशब्द कहे गए हो। बल्कि विधायक श्री बिसेन इसके पूर्व भी कई बार कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ असभ्य और अभद्र भाषा का प्रयोग कर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं । जिनका विवादित बयान आए दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जाता है और वे इन्हीं विवादित बयानों और अभद्र भाषा का प्रयोग कर जनता के बीच जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। आपको बताएं कि इसके पूर्व तिरोड़ी में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पूछ का बाल ,तो वही नागरिक उदयान मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को मूंछ का बाल बताया था। तो वहीं इसके भी पूर्व मलाजखण्ड में एक जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को संबोधित करते हुए कहा था कि कमलनाथ की मां ने दूध पिलाया है तो वह बालाघाट विधानसभा 111 से चुनाव लड़कर दिखाएं ,इसके अलावा उन्होंने कई विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दारू पीकर सोने वाला बताते हुए उनके बारे में कई प्रकार की आपत्तिजनक बातें कहीं हैं । जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कई प्रकार के विवादित बोल बोलते हुए अपने आप को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से श्रेष्ट बताया है। तो वही ऐसे कई शब्दों का इस्तेमाल किया है जो बताने बोलने बताने लिखने या समझाने के लायक भी नहीं है।
यह क्या बोल गए विधायक बिसेन?










































