विधायक जायसवाल ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0

देश का गौरव भारतरत्न, संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की १३२ वी जंयति पर १४ अप्रैल को विधायक प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष खनिज विकास निगम ने उन्हे याद कर नमन किया। इस दौरान बोध्द अनुनायियो को तपती दोपहरी मे सबसे पहले जनसपंर्क कार्यालय के सामने विशाल रैली को शीतल पेयजल वितरण और उसके बाद आंबेडकर चौक पर पहुॅचकर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। पद्मेश से चर्चा करते हुये विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि कल और आज रात्रि मे भी क्षेत्र के कार्यक्रमो मे उन्हे जाना है। बाबा साहेब ने सामाजिक क्रांति व शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने के साथ साथ देश मे संवैधानिक व्यवस्था बनाई है। इतने बडे देश मे अनेको जातिया, भाषा होने के बाद भी हमारा देश एक है इसका श्रेय बाबा साहेब को जाता है। लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बडी ताकत है। हम भी नगर से लेकर के पंच व अंतिम व्यक्ति की बाते सुनकर उनका कार्य कर बाबा साहेब के सिद्वांतो पर अमल कर रहे है। इस अवसर पर विधायक जायसवाल के साथ विशेष रूप से अमित येरपूडे,आंनद बिसेन, पूर्व पार्षद विक्की ऐडे, प्रबल जायसवाल, पार्षदो मे संदीप मिश्रा, मोनू लिमजे, पवन सिंह धूर्वे, मदन धार्मिक, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी मनोज दांदरे, अनिश मिश्रा, कुलदीप डहरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here