विधायक प्रदीप जयसवाल ने ली नपा की बैठक

0

नगर पालिका परिषद वारासिवनी में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये व निर्माणधीन मार्ग का निरीक्षण किया । इस दौरान श्री जायसवाल ने नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की और सफाई कार्य से लेकर विभिन्न कार्यों की कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।

वारासिवनी नगर में आ रही सफाई जलभराव पीने के पानी रोको टोको अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य प्रकार की शिकायतों पर विचार विमर्श कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

जिसमें कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई कि वह कार्यों को समय पर संपादित करें ताकि किसी को किसी प्रकार की समस्या ना हो यदि कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें काम करने के लिए कहां जाये फिर भी यदि उनके द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है तो उन्हें बंद करे।

नपा की बैठक के बाद गोलीबारी चौक से रामपायली चौक तब निर्माणाधीन मार्ग का क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने निरीक्षण कर कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here