अपने होटल में सो रहे होटल कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर किया है। हालांकि आरोपितों की हालत कैसी है और एन्काउंटर किस तरह से हुआ है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पुलिस ने अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है।
भिंड में पन्ना होटल के मालिक की उन्हीं के होटल में दो आरोपितों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपितों पर इनाम घोषित किया था और उनकी तलाश कर रही थी। तलाश के दौराहन ही उत्तरप्रदेश की सीमा के पास दोनों आरोपितों के होने की खबर पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए दबिश दी। यहीं पर पुलिस और आरोपितों के बीच एन्काउंटर हुआ है। एन्काउंटर के दौरान पुलिस ने आरोपितों को सही सलामत पकड़ा है या फिर वे घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस भी अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। हत्या के बाद शहर व्यापारियों ने की थी सख्त कार्यवाही की मांग की थी।