विपणन मार्केटिग सोसायटी के गोदाम में रखा है एएसएस का ७ हजार बोरी चना

0

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर स्थित प्रक्रिया एवं विपणन सहकारी संस्था मर्यादित लालबर्रा के द्वारा गत २८ नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है परन्तु खरीदी गई धान का परिवहन नही होने एवं वेयर हाउस लालबर्रा के द्वारा एएसएस का ७ हजार चने की बोरी को डम्प कर गोदाम में रखा गया है जिससे समिति को धान खरीदी करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खरीदी गई धान का परिवहन नही होने के कारण खुले आसमान के नीचे हजारों क्विंटल धान डम्प है अगर बारिश हो जाती है तो धान गीली हो सकती है जिससे समिति के साथ ही शासन-प्रशासन को लाखों रूपये का नुकसान हो सकता है। विदित हो कि शासन के द्वारा एक वर्ष पूर्व रबी सीजन में चना की खरीदी समर्थन मूल्य में की गई थी जिसके बाद वेयर हाउस लालबर्रा के द्वारा खरीदी गई चने को प्रक्रिया एवं विपणन सहकारी संस्था मर्यादित (मानपुर) लालबर्रा के गोदाम में करीब ५-७ हजार बोरियों को रखा गया है यानि डम्प किया गया है और संस्था के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से शासन-प्रशासन से गोदाम में रखे चने को अन्यंत्र स्थान पर किये जाने की मांग कर चुके है परन्तु डम्प चने की बोरियों को नही हटाया गया है और वर्तमान में समर्थन मूल्य में धान खरीदी कार्य जारी है। ऐसी स्थिति में समिति को धान खरीदी करने में परेशानी हो रही है एवं खरीदी गई धान को खुले आसमान के नीचे डम्प किया जा रहा है अगर गोदाम खाली हो जाता है कि गोदाम के अंदर २० हजार धान की कट्टी को रखा जा सकता है एवं शासन के निर्देश भी है कि अगर धान खरीदी केन्द्र में खरीदी गई धान को डम्प करने के लिए गोदाम है तो उसे उक्त स्थान पर परिवहन कर डम्प किया जाये परन्तु संस्था के पास गोदाम रहने के बाद भी उन्हे खुले आसमान के नीचे खरीदी गई धान को रखना पड़ रहा है। साथ ही गत तीन-चार दिनों से बदलीनुमा मौसम बनने रहने के साथ ही बारिश होने के आसार नजर आ रहे है अगर बारिश हो जाती है धान गीली हो सकती है। किसानों व समिति के प्रबंधक ने शासन-प्रशासन से खरीदी गई धान का जल्द परिवहन करवाकर किसानों केे खातों में भुगतान करने, वेयर हाउस लालबर्रा के द्वारा एएसएस का डम्प चने को अन्यंत्र स्थान पर किये जाने की मांग की है।

१५६ किसानों से खरीदी गई ५४३२.८० क्विंटल धान
प्रक्रिया एवं विपणन सहकारी संस्था मर्यादित लालबर्रा में समर्थन मूल्य में धान विक्रेय करने के लिए ५८२ किसानों ने पंजीयन करवाया है जिसमें १४ दिसंबर तक १५६ किसानों से ५४३२.८० क्विंटल धान की खरीदी गई है परन्तु परिवहन नही होने के कारण बाहर धान खुले आसमान के नीचे रखा गया है अगर बारिश होती है तो उक्त धान गींली हो सकती है जिससे शासन के साथ ही समिति को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है क्योंकि धान खराब होने व बोरी में धान कम होने पर उसकी राशि खरीदी प्रभारी से ली जाती है जिससे उन्हे मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here