विमान की लैंडिग से पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में किसी ने विमान पर गोली चला दी। इस गोली से विमान में बैठे एक यात्री की जान बाल-बाल बच गई। ये गोली यात्री के सिर के करीब से होकर गुजर गई। गोली से हवाई जहाज में छेद हो गया।
घटना मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के साथ हुई है। गोली लगने के कारण विमान का इन्सुलेशन जेट से निकल कर दिखाई देने लगा। एक गोली ने ही इस विमान में बड़ा छेद कर दिया है। गोली लगने से पहली सीट पर बैठा यात्री बच गया। लेबनान की राजधानी बेरूत में उड़ान से पहले विमान ने बिना किसी दिक्कत के जॉर्डन से उड़ान भरी थी। विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष मोहम्मद अल-हाउट के मुताबिक इस नाटकीय घटनाक्रम में कोई घायल नहीं हुआ है। जिस विमान पर गोली चली है उसमें लेबनान की सांसद पाउला याकौबियन भी बैठी थीं। गोली उनके सिर के करीब से होकर गुजरी। इस घटना से वह डर गई। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने हथियारों पर नकेल कसने की मांग उठाई।
उन्होंने लिखा, ‘हमें सुप्रभात कहने की जगह एक दूसरे की सुरक्षा के लिए अल्हमदुलिल्लाह कहना चाहिए। अनियंत्रित हथियारों को हमें समाप्त करना चाहिए।’ हाउट के मुताबिक यह पहली बार है जब बेरूत हवाई अड्डे पर एक विमान को टार्गेट किया गया है। उन्होंने कहा कि सात से आठ विमान हर साल पड़ोसी क्षेत्रों में अंधाधुंध गोली की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये गोलियां विमान को टार्गेट कर चलाई जाती हैं।
बल्कि ये गोलियां जश्न के दौरान जैसे राजनीतिक प्रमुखों के भाषणों, परीक्षा परिणाम घोषित होने या अन्य ऐतिहासिक घटनाओं को मनाने के लिए चलाई जाती है।लेबनान में आम लोगों के पास बड़ी मात्रा में बंदूक हैं। दुनिया में बंदूक के स्वामित्व के मामले में लेबनान का दुनिया में 58वां रैंक है। हाउट ने अपने बयान में हर्ष फायरिंग की आलोचना की। इस तरह की फायरिंग से हर साल सैकड़ों लोगों की जान जाती है।










































