विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सेमीफाइनल:ऑस्ट्रेलिया से 4 नॉकआउट मुकाबले हारे हैं हम

0

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से मैच खेला जाएगा। भारत के सामने इस वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि ओवरऑल टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 बार हराया है। हमें केवल एक ही मुकाबले जीत मिली है।

टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए। 3 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में भारत को जीत मिली। आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में सफर, हेड-टु-हेड प्रदर्शन, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और पॉसिबल प्लेइंग-11 जानेंगे।

हावी रहती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक टी-20 में 30 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। 7 में भारत और 22 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

दोनों के बीच इस टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेले गए। 3 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में भारत को जीत मिली। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी दोनों टीमों के बीच ही हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया ने हमें 85 रन से हराया था।

नॉकआउट में एक ही मुकाबला जीता भारत
टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ही भारी रहता है। दोनों टीमें अब तक 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में भिड़ीं। 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने हमें सेमीफाइनल में 7 विकेट से और पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में 85 रन से हराया।

वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में भिड़ीं। 1997 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया 19 रन से और 2005 के फाइनल में 98 रन से जीता। लेकिन, 2017 के सेमीफाइनल में हमने उन्हें 36 रन से हराया था। दोनों टीमें पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। तब भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया था।

एक भी मैच नहीं हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम
इस टूर्नामेंट की बात करें तो ऑस्ट्रेलियन टीम ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही। टीम ने चारों मुकाबले जीते। उन्होंने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 97 रन से, दूसरे मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से, तीसरे मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से और आखिरी ग्रुप मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here