रॉयल चैलैंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली खराब फार्म से उबर नहीं पा रहे हैं। विराट यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए आईपीएल के 54वें मुकाबले में (गोल्डन डक हुए) पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। 15 वे सत्र में यह तीसरी बार है जब विराट पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। कोहली स्पिन गेंदबाज जगदीश सुचित की मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर ही शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गये। विराट का यह कैच सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने पकड़ा।
इस प्रकार आईपीएल में देखा जाये तो विराट ने कुल मिला कर छठी बार पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवाया है। पहली बार साल 2008 में उन्हें आशीष नेहरा ने मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया था। तब नेहरा मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे। साल 2014 में पंजाब किंग्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने जबकि 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने उन्हें पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं इस सत्र में इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और सनराइजर्स के तेज गेंदबरज मार्को यानेसन ने उन्हें पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया था।