विशाखापट्टनम में नौसेना में पदस्थ जिले के अरनियाकलां निवासी मनोज वर्मा का निधन हो गया है। वह गत दिवस सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही उनके गृह क्षेत्र अरनियाकलां में मातम छा गया। फिलहाल शव विशाखापट्टनम में है।
पोस्टमार्टम आदि प्रक्रिया के बाद शव अरनियाकलां लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद मनोज वर्मा के पिता तुलसीराम वर्मा भी सेवानिवृत्त फौजी है। मनोज विवाहित हैं, उनकी पत्नी वर्षा और चार साल का बेटा अथर्व है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर शोक जताया है।










































