विश्राम गृह के सामने गंदगी का अंबार

0

नगर मुख्यालय के बालाघाट मार्ग पर स्थित विश्राम गृह के सामने की नाली व अन्य स्थानों की साफ-सफाई नही होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण समीपस्थ दुकानदारों एवं मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खासा परेशानी हो रही है साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढऩे से विभिन्न प्रकार की बीमारी होने का भी अंदेशा बना हुआ है। जबकि विश्राम गृह जनपद पंचायत के अधीनस्थ आता है उसके बावजूद भी नाली की साफ-सफाई नही करवाई जा रही है जिसके कारण जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश व्याप्त है और शासन-प्रशासन से विश्राम गृह के सामने की नाली की नियमित साफ-सफाई करवाये जाने की मांग की है। विदित हो कि विश्राम गृह में रोजाना जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है उसके बावजूद प्रशासन के द्वारा विश्राम गृह के सामने की गंदगी से बजबजा रही नाली की साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके कारण नाली जाम हो चुकी है और नालियों में कचरे के ढेर बन चुके है जिससे गंदगी फैलने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है एवं गंदगी की दुर्गंध से भी लोग परेशान है परन्तु लोक निर्माण विभाग व जनपद पंचायत के द्वारा साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दुकानदार व जागरूक नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग व जनपद पंचायत से विश्राम गृह के सामने की नाली की नियमित साफ-सफाई करवाये जाने की मांग की है।

चर्चा में जनपद पंचायत लालबर्रा सीईओं गायत्रीकुमार सारथी ने बताया कि विश्राम गृह के सामने की नाली की साफ-सफाई करवाने पांढरवानी सचिव से कहा गया है एवं दीपावली पर्व के पूर्व पंचायत क्षेत्र की अन्य नालियों की भी साफ-सफाई करवाई जा रही है जल्द ही विश्राम गृह के सामने की नाली की भी सफाई करवा दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here