विश्व कप के खिताबी मुकाबले में दूसरी बार आमने-सामने आ सकती है भारत-पाक

0

टी20 विश्वकप में अब 15 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया ओर पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला होने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे पहले साल 2007 में भी भारत और पाक के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब जीता था। वहीं अब आठवें सत्र में यह दोनो ही आमने-सामने आ सकती हैं। टीम इंडिया ग्रुप-2 में अभी 6 अंक के साथ टॉप पर है। टीम अगर अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा देती है, तो ग्रुप में शीर्ष पर रहेगी। ऐसे में सेमीफाइनल में उसकी भिड़त इंग्लैंड से होगी। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच की विजेता टीम अंतिम-4 के मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ उतरेगी। न्यूजीलैंड अपने ग्रुप में 7 अंक के साथ शीर्ष पर रही। वहीं इंग्लैंड के भी 7 अंक थे, लेकिन उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम था।
इस बार का 8वां सत्र हैरान करने वाला रहा है। 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद आयरलैंड ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को जबकि जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराया है। एक अन्य मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बाहर कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। भारतीय टीम ने लीग स्तर पर पाक को 5 विकेट से हराया था। यदि पाकिस्तान अहम मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। तब सेमीफाइनल में उनकी टक्कर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से होगी। यहां भी अगर दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहीं तो तो 15 साल बाद फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं।
वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल विश्वकप में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने इसमें 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की। ऐसे में भारतीय टीम के खिताब जीतने की संभावना अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here