विस्तार दलम-2 और 3 के 3 नक्सली हुए संक्रमित

0

जिले के कान्हा राष्ट्रीय पार्क से लगे हुए जंगलों में सक्रिय नक्सली विस्तार दलम दो और तीन के तीन नक्सली की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी पुलिस को मिल रही है। जिससे समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से नक्सलियों और ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि उन्हें भी लगातार सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि विस्तार दलम 2 और 3 के 3 नक्सली संक्रमित हो चुके हैं। और उन्हें जंगल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है। मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से अपील कर रहे हैं कि मुख्यधारा में जुड़ जाएं। प्रशासन की ओर से उन्हें उचित इलाज करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here