नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी मैं मंगलवार को ऋग्वेद, मार्कंडेय पुराण और अथर्ववेद के कई मंत्रों पर चर्चा हुई। इन मंत्रों के बारे में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने उल्लेख किया। अरुण मिश्रा ने छात्रों और फैकल्टी से चर्चा की। अरुण मिश्रा यहां पर जस्टिस सचिन द्विवेदी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं दर्शन में मानव अधिकार विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि वेद और धर्म ग्रंथों को अच्छे से पढ़ लिया जाए, तो मानव अधिकार के सही अर्थों को समझा जा सकता है। वेद पुराण के मंत्रों में ही हर प्राणी और मनुष्य के अधिकार परिभाषित किए गए हैं।