कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है और जिले में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करें शासन की गाइडलाइन के तहत इस प्रक्रिया को पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है।
वैक्सीनेशन को लेकर वैसे तो काफी सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं वहीं महिलाओं मैं भी वैक्सीनेशन को लेकर एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में महिलाएं वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर टीका लगवा रही है नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में आज करीब आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया।
पीजी कॉलेज की प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रतिमा बिसेन ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 को लेकर महिलाओं में काफी जागरूकता है क्योंकि वह यह बेहतर जानती हैं कि यदि वैक्सीनेशन किया जाता है तो उनका परिवार सुरक्षित रहेगा।
डॉ शाजिया तबस्सुम ने कहा कि कोविड-19 ने 1 साल में लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित किया है परिवार में महिलाओं की काफी अहम भूमिका होती है।










































