बालाघाट नगर समीप वैनगंगा नदी के जागपुर घाट में रेत में दफन की गई एक महिला की लाश ऊपर आने से कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और जांच पड़ताल शुरू की फिलहाल अभी तक कोतवाली पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
संभावना व्यक्त की गई कि यह लाश किसी वृद्ध महिला की है जिसे रेत में दफन करने के बाद इस लाश को जानवरों ने खींच कर बाहर निकाल दिया। लाश के पास माक्स और आईवी सेट होने से इस महिला की मौत किसी बीमारी से होने की संभावना व्यक्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को दोपहर में नगर समीप वैनगंगा नदी जागपुर घाट में नदी किनारे रेत में एक महिला की कंकाल नुमा लाश वहां से आने जाने वालों ने देखी। जिसकी सूचना शाम को कोतवाली में लगने पर नगर निरीक्षक कमल सिह गहलोत ने तस्दीक करवाई वहीं उन्होंने स्वयं नदी में जाकर देखें । लाश करीब 1 महीने पहले नदी के रेत में दफन की गई और जानवरों ने लाश को बाहर खींच लिया। यह लाश किसी वृद्ध महिला की है कपड़ों के आधार पर इस महिला की उम्र करीब 60 वर्ष होने की संभावना व्यक्त की गई है।










































