वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल हुआ गुजरात का धोलावीरा, हड़प्पा काल के बड़े शहरों में था शुमार

0

नई दिल्ली : गुजरात स्थित हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को ने अपने वैश्विक धरोहर के स्थलों में शामिल किया है। संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। यूनेस्को ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘ब्रेकिंग! धोलावीरा : हड़प्पा काल का शहर # इंडियाफ्लैग ऑफ इंडिया। इस शहर को यूनेस्को की वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। बधाई!’ भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने  धोलावीरा की खोज 1967-68 में की। इसे हड़प्पाकाल के पांच सबसे बड़े स्थलों में शुमार किया जाता है। सिंधु-घाटी सभ्यता से जुड़ा स्थल पुरातत्विक लिहाज से काफी अहमियत रखता है।   

धोलावीरा को उसके कालखंड के भव्य शहरों में शामिल किया जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here