व्यावसायिक लेनदेन के चलते 1 करोड़ 21 लाख 81 हजार 954 रुपए धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप

0

कोतवाली पुलिस ने व्यावसायिक लेनदेन के चलते 1 करोड़ 21 लाख 81 हजार 954 रुपए धोखाधड़ी कर किये गबन करने के मामले में अभिषेक बजाज प्रो.प्रा.आशीष ट्रेडर्स श्रीरंग कॉलोनी विद्यानगर बड़ौदा नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे इस अपराध में गिरफ्तार कर लिए। जिसे पूछताछ हेतु 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने यह अपराध व्यवसायी सुमित मंगलानी विवेकानंद कॉलोनी बालाघाट निवासी के द्वारा की गई शिकायत पर दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित मंगलानी की बालाघाट में पशुपति नाथ ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। जिसके वे प्रोप्राइटर है । तथा अभिषेक बजाज श्रीरंग कॉलोनी विधा नगर बडौदा नागपुर में आशीष ट्रेडर्स के नाम से दुकान है जिसके वे प्रोपराइटर है। सुमित मंगलानी के संस्थान में सुपारी नारियल चावल आदि जिंसों का व्यवसाय किया जाता है।अभिषेक बजाज के द्वारा जून 2021 से सुमित मंगलानी के संस्थान से व्यवसाय प्रारंभ किया गया था। अभिषेक बजाज के द्वारा सुमित मंगलानी की फॉर्म को एडवांस पेमेंट 20 लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद सुमित मंगलानी के द्वारा समय-समय पर अभिषेक बजाज की फॉर्म को बालाघाट से नागपुर सुपारी नारियल चावल की सप्लाई की गई थी। 29 जुलाई 2021 से वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2022 तक अमित मंगलानी के द्वारा 75 लाख 15 हजार 650 रुपए का माल भिजवाया गया था।साथ ही अभिषेक बजाज के द्वारा सुमित मंगलानी से उधार में राशि की मांग की गई थी। सुमित मंगलानी ने व्यावसायिक संबंधों को देखते हुए 28 मार्च 2022 को 25 लाख रुपए बैंक के माध्यम से ट्रांसफर किए थे।इस प्रकार 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक अभिषेक बजाज की तरफ 1 करोड़ 15लाख 650 रुपये निकलते थे ।जिसमें से 52 लाख रुपये अभिषेक बजाज के द्वारा अदा किया गया था। उक्त वित्तिय वर्ष में 48 लाख 15 हजार 650 रुपये और शेष थे। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2022 से 12 अक्टूबर 2022 के बीच में पूर्व की बकाया राशि 48 लाख 15 हजार 650 रुपए के अतिरिक्त विभिन्न तिथियां को सुमित मंगलानी के द्वारा अभिषेक बजाज को सुपारी नारियल चावल की सप्लाई की गई थी तथा उक्त राशि 1 करोड़ 55 लाख 21 हजार 954 रुपए होती थी। जिसमें अभिषेक बजाज के द्वारा 33 लाख 50 हजार रुपए ही अदा किए थे। अंतिम तिथि 12 अगस्त 2022 को 2 लाख रुपये दिए जाने के उपरांत कोई राशि अदा नहीं की गई तथा अभिषेक बजाज की ओर सुमित मंगलानी की 1 करोड़ 21 लाख 81 हजार 954 रुपए बाकी थे। जिसे सुमित मंगलानी के द्वारा लगातार मांग किए जाने के बावजूद भी अभिषेक बजाज के द्वारा अदा नहीं किया गया। अभिषेक बजाज ने सुमित मंगलानी का मोबाइल फोन उठाना भी बंद कर दिये। इस लेनदेन के संबंध में सुमित मंगलानी, अभिषेक बजाज से व्यक्तिगत रूप से कई बार मिले और उन्होंने अपनी राशि की मांग की थी। किंतु अभिषेक बजाज के द्वारा छल कपट करते हुए उक्त राशि हड़प कर ली गई। 2 अगस्त को सुमित मंगलानी ने अभिषेक बजाज के द्वारा धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 21 लाख 81 हजार 954 रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने की शिकायत कोतवाली में की गई थी। कोतवाली पुलिस ने सुमित मंगलानी द्वारा की गई शिकायत पर अभिषेक बजाज पिता मुकुंद बजाज प्रो.प्रा. आशीष ट्रेडर्स निवासी प्लॉट नंबर 70 श्रीरंग कॉलोनी पन्धान रोड़ विद्यानगर बड़ौदा नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी के विरुद्ध धारा 420 409 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर करने के तुरंत बाद ही नगर निरीक्षक प्रकाश वास्कले के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक नवीन पांडे ,प्रधान आरक्षक राहुल गौतम आरक्षक शेख शहजाद सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों की एक टीम नागपुर रवाना की गई। इस पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक बजाज को उसी के घर में पकड़ कर बालाघाट लाये। 3 अगस्त को उसे गिरफ्तार करके यहा की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहां से पूछताछ हेतु आरोपी अभिषेक बजाज को दो दिन की पुलिस डिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here